Kannauj News: एकजुटता के जरिए राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर
कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के बौद्धनगर मोहल्ले में सोमवार को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक हुई। इसमें समाज को एकजुट रखने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रदेश मंत्री मुनेश राठौर ने कहा कि समाज के लोग एकजुट रहेंगे तो राजनीति में हिस्सेदारी भी बढ़ेगी। आपसी मतभेद भुलाकर अधिकारों के लिए संगठित होकर काम करने की जरूरत है। बैठक में गुरसहायगंज के रामगंज निवासी राहुल राठौर को सर्वसम्मति से कन्नौज जिलाध्यक्ष नामित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। शिवरतन राठौर, मनीष राठौर, विष्णु राठौर, रामनरेश राठौर व दीपक राठौर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.