कन्नौज, सितम्बर 10 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। एबी गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। मोहल्ला अफसरी निवासी सावेद ने रिपोर्ट में बताया कि 29 अगस्त को उसके बहनोई शादाब बाइक से भाई सैफी के साथ समधन की ओर जा रहे थे। तभी सामने से खांडेदेवर निवासी प्रदीप कुमार वाहन को तेज गति और लापरवाही से उल्टी दिशा में चलाते हुए आया और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। सैफी की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...