Kannauj News: उर्वरक की कमी नहीं, 51,781 मीट्रिक टन स्टॉक
कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरक के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री उर्वरकों की उपलब्धता, मांग, आपूर्ति और वितरण की रोजाना समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को कालाबाजारी, ओवररेटिंग और अनावश्यक भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 19 अगस्त की स्थिति में जिले में कुल 51,781.90 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। इसमें 17,414.10 मीट्रिक टन यूरिया, 8,314.42 मीट्रिक टन डीएपी, 14,003.46 मीट्रिक टन एनपीकेएस, 8,606.94 मीट्रिक टन एसएसपी और 3,382.30 मीट्रिक टन एमओपी शामिल है। जिले की 57 सहकारी समितियों समेत विभिन्न बिक्री केंद्रों पर उर्वरक उपलब्ध कराया गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा, 1356 दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.