Kannauj News: उप्र सभासद एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने हिमांक त्रिपाठी
कन्नौज, सितम्बर 6 -- Kannauj News: छिबरामऊ। उत्तर प्रदेश सभासद एसोसिएशन (नगरीय निकाय) का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर हिमांक त्रिपाठी का नगर में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मनोज दुबे, सभासदों व समर्थकों ने उनके आवास पहुंचकर माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हिमांक त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसका वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ प्रदेश भर के सभासदों के अधिकार, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा। उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.