Kannauj News: उपकरणों के लिए 57 दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण
कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से छिबरामऊ ब्लॉक सभागार में दिव्यांगजनों की सहायता के लिए विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, कान की मशीन सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और अपनी आवश्यकताओं के अनुसार उपकरणों के लिए आवेदन किया। अधिकारियों ने बताया कि कुल 57 दिव्यांगजनों का ट्राईसाइकिल, कान की मशीन और अन्य सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण किया गया। इसके साथ ही 16 दिव्यांगजनों के कैलीपर (हाथ-पैर) से संबंधित सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की वरिष्ठ सहायक सरिता पाठक, आनंद कुमार सहित दिल्ली से आई टीम के दिनेश तोमर, आदित्य, शीशराम और राजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.