कन्नौज, जुलाई 19 -- Kannauj News: छिबरामऊ। एक युवक द्वारा दोस्तों को उधार दिए गए लाखों रुपये को लेकर विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। युवक द्वारा वीडियो बनाकर रुपए वापस न मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी देते हुए बनाया गया वीडियो वायरल किया गया है, जिससे क्षेत्र में हडक़ंप मचा हुआ है। हालांकि की ऐसे किसी वायरल वीडियो कि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। युवक की पत्नी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसके पति सौरभ वर्मा ने दो वर्ष पूर्व अपने दो परिचितों को करीब सात लाख रुपये उधार दिए थे। कई बार मांगने के बावजूद रुपये वापस नहीं किए गए। आरोप है कि हाल में तकादा करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और पिटवाने की धमकी दी थी। जिससे आहत होकर सौरभ वर्मा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें उ...