Kannauj News: उतरने के बाद फिर बढ़ी गंगा, कटरी में लौटने लगा बाढ़ का पानी
कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। कुछ दिन पहले जलस्तर घटने से राहत महसूस कर रहे कटरी और गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद नदी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। शुक्रवार दोपहर दो बजे मेंहदीघाट पर गंगा का जलस्तर 125.630 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 125.970 मीटर से महज 34 सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि पिछले माप की तुलना में जलस्तर में बढ़ोतरी नहीं हुई और यह स्थिर दर्ज किया गया। जलस्तर बढ़ने के कारण कटरी क्षेत्र में खेतों और गांवों के आसपास बाढ़ का पानी दोबारा पहुंचने लगा है। कासिमपुर, बक्शीपुर, प्यारे पुरवा, डींगुरपुर, डहलेपुर, अडंगापुर, कड़ारीपुर, तुलापुरवा, फूलपुर, मिश्रीपुर, कुसुमखोर, बख्शीपुरवा, दनियापुर, सादिकापुर, महाबलीपुर, तारापुरवा, अमरपुर बछुईया, चौरा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.