Kannauj News: ई-रिक्शा पलटने से घायल पिता-पुत्र के मामले में एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। फर्रुखाबाद रोड पर समधन के पास ई-रिक्शा पलटने से गंभीर रूप से घायल हुए पिता-पुत्र के मामले में पुलिस ने करीब एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज की है। मलिकपुर निवासी अर्चना कटियार ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर को उनके पति अनूप कटियार और ससुर संतोष ई-रिक्शा से गुरसहायगंज जा रहे थे। समधन के पास पेट्रोल पंप के निकट चालक जुल्फिकार अली ने लापरवाही से ई-रिक्शा पलट दिया, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें कानपुर रेफर किया गया। इलाज में व्यस्त रहने के कारण महिला रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.