कन्नौज, जुलाई 12 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग पर शनिवार देर रात ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार एक जरदोजी कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसके पैर में फ्रैक्चर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। नगर के मोहल्ला जेरकिला निवासी 35 वर्षीय अफजाल पुत्र इकबाल अंसारी जरदोजी कारीगर हैं। शनिवार को वह काम के सिलसिले में गांव ताहपुर गए थे। शाम करीब सात बजे बाइक से घर लौटते समय पुखरायां गांव के सामने सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम ले गए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: नीलगाय से टकराई बाइक, पूर्व बीडीसी का पुत्र घायल वहां प्राथमिक उपचार के ब...