कन्नौज, सितम्बर 10 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। जीटी रोड पर ई-रिक्शा की टक्कर से घायल वृद्ध की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्राम सुल्तान आलम नगर निवासी फैशल ने पुलिस को बताया कि पांच सितंबर को उसके पिता सफीउल्ला बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सफीउल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल ले गए, जहां उसी रात उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...