Kannauj News: ई-रिक्शा, टेंपो और ठेलियों ने सड़क की चौड़ाई समेटी, दिनभर जाम से बेहाल कस्बा
कन्नौज, नवम्बर 1 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। कस्बे से गुजरने वाले तिर्वा-मकनपुर मार्ग पर कई महीनों से अतिक्रमण और जाम की समस्या बनी हुई है। मुख्य सड़क पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा, टेंपो और फल-सब्जी की ठेलियों के कारण सड़क लगातार संकरी होती जा रही है। दिनभर लगने वाले जाम से दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात यह हैं कि कई बार लोगों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों के मुताबिक, विशिष्ट आलू मंडी मोड़ से मुख्य बाजार और देशी शराब के ठेके के आगे तक सड़क के दोनों किनारों पर ई-रिक्शा, टेंपो और ठेलियां खड़ी रहती हैं। वाहनों और ठेलियों के बेतरतीब खड़े होने से मार्ग की चौड़ाई काफी कम हो जाती है। इससे एक साथ दो बड़े वाहनों के निकलने में भी दिक्कत होती है। जाम के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.