Kannauj News: ईसीसीई एजूकेटर भर्ती में आवेदन अटके, अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर जताई नाराजगी
कन्नौज, अगस्त 2 -- Kannauj News: कन्नौज : प्राथमिक शिक्षा विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से हो रही ईसीसीई (प्रारंभिक बाल शिक्षा) एजूकेटर भर्ती में आवेदन प्रक्रिया अभ्यर्थियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन न हो पाने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ रही है। शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कई अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। जिले में ईसीसीई एजूकेटर के 195 पदों पर भर्ती के लिए 22 जुलाई से सात अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। गुरसहायगंज, छिबरामऊ, तिर्वा समेत अन्य क्षेत्रों के अभ्यर्थियों का कहना है कि कई दिनों से प्रयास करने के बावजूद पोर्टल पर आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा है। वहीं कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन होने से अन्य अभ्यर्थी व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.