Kannauj News: ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में 26 और अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र जांच के घेरे में
कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: कन्नौज। बेसिक शिक्षा विभाग में ईसीसीई एजुकेटर और तकनीकी अनुदेशक भर्ती की प्रक्रिया अभ्यर्थियों के संदिग्ध प्रमाण पत्रों के चलते फिर जांच के दायरे में आ गई है। एनआईसी की जांच में एनटीटी के कई प्रमाण पत्र संदिग्ध मिलने के बाद अब 26 अन्य अभ्यर्थियों के अभिलेखों पर भी सवाल खड़े हुए हैं। विभाग ने इन अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए संबंधित विश्वविद्यालय को पत्र भेजने की तैयारी की है। भर्ती के लिए चार अक्टूबर को शहर के केके इंटर कॉलेज में परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रथम रेंडम सूची में 615 अभ्यर्थियों को शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इनमें से 328 अभ्यर्थी परीक्षा में पहुंचे, जबकि 287 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 40 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन विकास भवन सभागार में तीन दिन तक करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.