कन्नौज, सितम्बर 25 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी महिला की आपरेशन से डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ गई और गुरुवार की रात लखनऊ के अस्पताल में इलाज में देरी ने एक मां की जिंदगी छीन ली। पति ने निजी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार मासूम बेटियां और एक बेटा अब मां के बिना रह गए।

प्रसव की स्थिति नादेमऊ चौकी क्षेत्र के रायपुर गांव की राखी (26) पत्नी बबलू को 23 अगस्त की रात को प्रसव के लिए सौरिख के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन खुशी का यह पल जल्द ही मातम में बदल गया। ऑपरेशन के बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों के अनुसार अस्पताल द्वा...