Kannauj News: इलाज के दौरान युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
कन्नौज, सितम्बर 15 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खड़िनी चौकी अंतर्गत ककरैया गांव निवासी एक युवक सडक़ हादसे में घायल हो गया था। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। खडऩिी चौकी क्षेत्र के ककरैया गांव निवासी दीपू बाथम (22) पुत्र राजपूत बाथम 6 सितंबर को कानपुर देहात के झींझक क्षेत्र में रिश्तेदारी में गया हुआ था। इसी दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में कानपुर के हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। बताया गया कि मंगलवार सुबह इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जैसे ही मौत की सूचना गांव पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की शादी वर्ष 2025 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.