Kannauj News: इलाज के दौरान बैंककर्मी की पत्नी की मौत
कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी भूमि विकास बैंक के अधिकारी वीरेंद्र कुमार सविता की पत्नी चंद्रा सविता की इलाज के दौरान कानपुर अस्पताल में गुरुवार को मौत हो गई। मालूम हो कि चंद्रा सविता करीब एक सप्ताह पहले सीढिय़ों से गिर कर घायल हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए पहले इटावा और फिर बाद में कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतका के दो बच्चे दिव्यांशी व सत्यम हैं। मृतका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.