कन्नौज, अक्टूबर 16 -- Kannauj News: ​कन्नौज, संवाददाता। सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा संचालित रैम्प योजना के तहत एमएसएमई फ्रैग्रेंस एवं फ्लेवर मीट तथा एंटरप्राइज एक्सीलरेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, भारत सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव कतिकीथला श्रीनिवास आईएएस ने कन्नौज की 5000 साल पुरानी पारंपरिक इत्र कला को पूर्वोत्तर भारत के समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों और अगरवुड जैसी दुर्लभ जैव विविधता से जोड़ने का रणनीतिक प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ''यही समय है, सही समय है'' के विजन के साथ भारत वैश्विक फ्रैग्रेंस बाजार में एक बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार है। ​कार्यक्रम में उपस्थित एमएसएमई विकास आयुक्त कार्यालय की संयुक्त निदेशक संयोगिता करा...