Kannauj News: इत्रनगरी में जिला कुश्ती संघ गठित, जल्द होगी प्रतियोगिता
कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Kannauj News: कन्नौज। जिले की कुश्ती प्रतिभाओं को बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला कुश्ती संघ का गठन किया गया है। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी का गठन बैठक में अनिल यादव उर्फ छोटू को अध्यक्ष और प्रद्युम्न बाजपेई को महासचिव चुना गया। प्रमोद राजपूत और दिनेश राजपूत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन दुबे और श्याम जी ठाकुर को उपाध्यक्ष, आकाश तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सौरभ सिंह, महेंद्र गिहार और उत्तम भदौरिया को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। जतिन कुमार कठेरिया, विदित जोशी, सूरज दोहरे, बदन यादव और संजय खा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.