Kannauj News: इंटरलॉक निर्माण में घटिया सामग्री पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन
कन्नौज, जुलाई 26 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र के खिरिया ग्राम पंचायत के चटोरापुर गांव में निर्माणाधीन इंटरलॉक सडक़ को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। घटिया सामग्री के इस्तेमाल और धीमी प्रगति से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि सडक़ और नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए निम्न गुणवत्ता की सामग्री लगाई जा रही है, जिससे सडक़ की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि निर्माण कार्य काफी समय से धीमी गति से चल रहा है, जिससे गांव में आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने और गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.