कन्नौज, सितम्बर 27 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। फर्रुखाबाद रोड पर रामगंज के समीप रविवार को चलती कार अचानक आग की लपटों से घिर गई। इंजन से धुआं निकलते देख कार सवार तीनों लोग तत्काल नीचे उतर गए। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। समय रहते कार से उतरने के कारण तीनों लोग बाल-बाल बच गए। कस्बा समधन के मोहल्ला दारा सराय निवासी उसीम कार से दो अन्य लोगों के साथ कहीं जा रहे थे। रामगंज के पास पहुंचते ही कार के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने खतरा भांपते हुए कार रोक दी और तीनों सवार नीचे उतर आए। देखते ही देखते इंजन में आग लग गई और तेज लपटें उठने लगीं। कार में आग लगी देखकर सड़क पर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से कार को काफ...