Kannauj News: आवास प्लस सत्यापन और भुगतान पर उठे सवाल, वीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: कन्नौज। ग्राम पंचायत अनौगी में आवास प्लस के सत्यापन और ग्राम पंचायत के भुगतान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रधान-प्रशासक की ओर से की गई शिकायत में आवास की सूची में अपात्रों के नाम शामिल करने के साथ डोंगल के जरिए कथित रूप से अतिरिक्त बिल-वाउचरों का भुगतान किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी खंड विकास अधिकारी जलालाबाद दीपांकर आर्य ने ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा है। मामला ग्राम पंचायत अनौगी का है। यहां 10 जून को ग्राम सचिवालय में आवास प्लस के सत्यापन को लेकर बैठक प्रस्तावित की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बैठक के संबंध में ग्राम प्रधान-प्रशासक को पहले से कोई सूचना नहीं दी गई। उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.