कन्नौज, नवम्बर 7 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। आलू के गिरते दाम और बढ़ती महंगाई ने किसानों और मजदूरों की दीपावली की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है। किसान अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने से परेशान हैं, तो महंगाई की मार से मजदूरों के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा है। भाजपा सरकार की नीतियों के चलते आम जनता का त्योहार भी फीका पड़ रहा है। यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कही। शनिवार को अखिलेश यादव सैफई जाते समय तिर्वा क्षेत्र से गुजरे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आलू की कीमतें कम होने से किसानों को उनकी मेहनत का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर लगातार बढ़ती महंगाई ने मजदूर और गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में क...