Kannauj News: आलू की माला गले में पहन किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन
कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। आलू की फसल का उचित भाव न मिलने से परेशान किसानों ने बुधवार को क्षेत्र के कमालपुर गांव में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने गले में आलू की माला पहनकर सरकार से आलू का उचित मूल्य दिलाने की मांग की। किसानों का कहना है कि मौजूदा बाजार भाव में आलू बेचने पर फसल की लागत तक निकलना मुश्किल हो रहा है। किसान अच्छे खान ने बताया कि उनका आलू कोल्ड स्टोरेज में रखा है, लेकिन बाजार में उचित भाव नहीं मिल रहा है। किसान मदन्ने ने बताया कि उनके करीब 500 पैकेट आलू कोल्ड स्टोरेज में रखे हैं। यह भी पढ़ें- आलू किसानों के लिए सरकार की पहल सराहनीय कम भाव के कारण कर्ज बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि अच्छे भाव मिलने की उम्मीद थी, जिससे कर्ज चुकाया जा सके, लेकिन लगातार गिरते भाव से परेशानी बढ़ गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.