Kannauj News: आरोग्य मंदिरों पर ताले, इलाज के लिए भटके ग्रामीण
कन्नौज, अक्टूबर 7 -- Kannauj News: कन्नौज। गांवों में घर के पास इलाज मिलने की उम्मीद को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की हड़ताल ने झटका दिया है। बुधवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 147 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले लटके रहे। यहां इलाज और स्वास्थ्य परामर्श के लिए पहुंच रहे ग्रामीणों को केंद्र बंद मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ा। कई मरीजों को उपचार के लिए दूर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दौड़ लगानी पड़ी है। ग्रामीण क्षेत्रों में करीब पांच हजार की आबादी पर एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किया गया है। इन केंद्रों पर एक-एक सीएचओ की तैनाती है। ग्रामीणों के लिए ये केंद्र छोटी-मोटी बीमारियों के उपचार, स्वास्थ्य जांच, परामर्श और प्राथमिक स्तर की स्वास्थ्य सुविधाओं का अहम सहारा हैं। यह भी पढ़ें- Mo...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.