Kannauj News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नियमित संचालन की मांग
कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा क्षेत्र के उपकेंद्र देवीपुर गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मी नियमित रूप से मौजूद नहीं रहते, जिससे मरीजों को इलाज और दवाइयों के लिए भटकना पड़ता है। साथ ही परिसर में गंदगी का अंबार लगा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, केंद्र पर तैनात महिला चिकित्सक पूनम पाल कभी-कभार ही आती हैं और थोड़ी देर रुककर लौट जाती हैं। कई बार तो केवल औपचारिकता पूरी कर चली जाती हैं, जिससे मरीजों को समुचित सुविधा नहीं मिल पाती। केंद्र परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब है और हैंडपंप सहित अन्य व्यवस्थाएं भी खराब पड़ी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी और अव्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.