Kannauj News: आम रास्ते को लेकर फिर शुरू होगा धरना
कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ। ग्राम बहबलपुर में करीब 100 वर्षों से चले आ रहे आम रास्ते को लेकर भारतीय किसान यूनियन बलराज का धरना प्रशासन के आश्वासन के बाद कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था। जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह ने बताया कि 11 दिनों तक धरना चलने के बाद प्रशासन ने सोमवार तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी रास्ते के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से किसानों और ग्रामीणों में नाराजगी है। संगठन ने अब बुधवार 12 अगस्त को सुबह 10 बजे से धरना दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह ने सभी पदाधिकारियों और ग्रामवासियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर धरने में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.