Kannauj News: आम रास्ते को बंद करने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
कन्नौज, अगस्त 12 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। ग्राम बहबलपुर में वर्षों पुराने आम रास्ते को जेसीबी से खुदवाकर गहरा गड्ढा किए जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंगों द्वारा रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि रास्ते में किए गए गहरे गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं। कुछ दिन पूर्व गंगेश्वरनाथ मंदिर के पास तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते गड्ढे को बंद नहीं कराया गया, तो यहां भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.