Kannauj News: आपसी सहमति से शिवम भदौरिया फिर बने मेला अध्यक्ष
कन्नौज, सितम्बर 12 -- Kannauj News: हसेरन, संवाददाता। रामलीला कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चल रही अध्यक्ष पद की खींचतान का शनिवार को आपसी सहमति से समाधान हो गया। हसेरन कस्बे में बुजुर्गों और संभ्रांत लोगों की बैठक में दोनों दावेदारों को बुलाकर समझौता कराया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से शिवम भदौरिया को दूसरी बार मेला अध्यक्ष चुना गया। पूर्व मेला अध्यक्ष महावीर गुप्ता ने भी अपने सुझाव दिए। अध्यक्ष चुने जाने के बाद दोनों दावेदारों ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी जताई और शिवम भदौरिया को बधाई दी। बैठक में किशोर दुबे, सुरेंद्र सिंह, सुशील गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता, मुकेश, मुन्नालाल रावत, राहुल, नौशाद और अरमान खान समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.