कन्नौज, जुलाई 18 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के जरिहापुर गांव में एक अधेड़ की पित्त की थैली का आपरेशन किया गया था। आपरेशन के बाद हालत बिगडऩे पर उसकी कई बार सर्जरी कराई गई। इसके बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डाक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। जरिहापुर गांव निवासी अवधेश कुमार (50) पुत्र रामदत्त को पित्त की थैली में पथरी की शिकायत की थी। 7 जून को उन्होंने लालशाह नगरिया गांव स्थित एसचंद्रा अस्पताल में आपरेशन कराया था। आपरेशन के बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। जिस पर अस्पताल संचालक ने उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। परिजनों का आरोप है कि कानपुर में भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। तब 27 जून व 5 जुलाई को फिर से आपर...