Kannauj News: आधार कार्ड मांगते ही खिसके कथित व्यापारी, ट्रक से उतरवाई मक्का
कन्नौज, अगस्त 21 -- Kannauj News: तालग्राम। व्यापारी बनकर आए लोगों की चालाकी गल्ला आढ़ती के बेटे की सजगता से पकड़ में आ गई। कथित व्यापारी बड़ी मात्रा में मक्का खरीदने का सौदा तय करने के बाद ट्रक में माल लदवा चुके थे। भुगतान से पहले आधार कार्ड की प्रति मांगे जाने पर वे बहाने बनाने लगे और कुछ लोग मौके से निकल गए। नगर के एक गल्ला आढ़ती के यहां पहुंचे लोगों ने मक्का खरीदने की बात कही थी। सौदा तय होने के बाद आढ़ती ने ट्रक में लाखों रुपये कीमत की मक्का लदवा दी। इसी बीच आढ़ती के बेटे को उनके व्यवहार पर संदेह हुआ। उसने पहचान के लिए आधार कार्ड की प्रति मांगी तो कथित व्यापारियों की गतिविधियां संदिग्ध हो गईं। जानकारी जुटाने पर संदेह और गहरा गया। आढ़ती ने तत्काल ट्रक रोककर मक्का बाहर जाने से रोक दी और बाद में पूरी मक्का अपनी आढ़त पर उतरवा ली। घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.