कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। पूर्व राज्यमंत्री भाजपा विधायक के निर्देश के बाद एसडीएम ने पट्टे की जमीन की नियमानुसार पैमाइश के निर्देश दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से पीडि़त में रोष व्याप्त है। तालग्राम थाना क्षेत्र के रनुआ गांव निवासी दुर्गेश कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार आदि लोगों ने बताया कि उनकी भूमिधर पट्टे की जमीन है। जिस पर गांव के ही कुछ दबंग अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं। उन लोगों ने दो वर्ष पहले भी अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन लोगों ने भाजपा विधायक अर्चना पांडेय से भी मामले की शिकायत की। विधायक ने एसडीएम को तहसीलदार के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा जमीन की पैमाइश कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसडीएम ने तहसीलदार और ...