Kannauj News: आगे चल रहे वाहन से टकराकर डीसीएम चालक घायल
कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात किलोमीटर 156 के पास आगे चल रहे अज्ञात वाहन से डीसीएम टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची टीम ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। आगरा जनपद के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के परतापुर गांव निवासी रामकिशोर पुत्र रामखिलाड़ी सोमवार रात डीसीएम लेकर लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सौरिख थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 156 पर पहुंचे, तभी चालक को नींद आने के कारण डीसीएम अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम क्षतिग्रस्त हो गई और चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.