Kannauj News: आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से घुसा दूसरा कंटेनर, तीन घायल
कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात चालक को झपकी आने से एक कंटेनर आगे चल रहे दूसरे कंटेनर में पीछे से जा घुसा। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। अमेठी जनपद के इन्हौना थाना क्षेत्र के उच्च दांडी बरौलिया गांव निवासी चालक रमेश कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह, गांव के ही हेल्पर फूलचंद पुत्र गुरुचंद्र मौर्य के साथ सोमवार रात कंटेनर लेकर लखनऊ से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रास्ते गुडग़ांव जा रहे थे। जैसे ही उनका कंटेनर सौरिख थाना क्षेत्र के किलोमीटर 154 पर पहुंचा, तभी चालक रमेश कुमार को झपकी आ गई। इससे कंटेनर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दूसरे कंटेनर में पीछे से जा घुसा। दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.