कन्नौज, सितम्बर 1 -- Kannauj News: कन्नौज। सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मानपुर और चौधरियापुर विद्युत उपकेंद्रों के उपकरण खराब हो गए। इससे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब 140 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिला मुख्यालय के सरायमीरा, तिर्वा रोड, पाल चौराहा समेत करीब आठ से दस मोहल्लों में भी रातभर अंधेरा रहा। बिजली गुल होने से पेयजल संकट खड़ा हो गया। कई गांवों में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर जनरेटर मंगाया और घरों में पानी भरा। सोमवार रात करीब दो बजे तेज बारिश और गरज-चमक के बीच मानपुर उपकेंद्र पर आकाशीय बिजली गिरी। इससे सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर) जलकर नष्ट हो गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बारिश से मेन लाइन पर गिरा पेड़, बिधून में 250 गांवों की बिजली गुल इसके चलते करीब 100 गांवों की आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं सुबह...