कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। आईटीआई में दाखिले की तैयारी और आंखों में भविष्य के सपने लेकर घर लौट रहे 20 वर्षीय छात्र राजा की जिंदगी रास्ते में ही खत्म हो गई। गुरुवार सुबह गुरसहायगंज-अमोलर मार्ग पर ग्राम ऊंचा के पास तेज रफ्तार खाद लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार छात्र को पीछे से टक्कर मार दी और पहिए के नीचे रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। ग्राम ऊंचा निवासी राजा 20 वर्ष पुत्र राजेश प्रजापति गुरसहायगंज से बाइक से अपने घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। छात्र की मौत स...