Kannauj News: आईटीआई-पॉलीटेक्निक में पहुंची प्रशासन की टीम, जांचे इंतजाम
कन्नौज, अगस्त 24 -- Kannauj News: कन्नौज। जिले के राजकीय आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की पड़ताल की। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने अलग-अलग संस्थानों में पहुंचकर भवन, बिजली, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और शिक्षण कक्षों की स्थिति देखी। विद्यार्थियों के पठन-पाठन और प्रशासनिक व्यवस्था की भी जानकारी ली गई। आईटीआई बेहरिन, जनखत-तिर्वा, तालग्राम-छिबरामऊ समेत एमएमआईटी अनौगी और विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण में सामने आई कमियों को चिह्नित कर चेकलिस्ट के अनुसार रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन का कहना है कि तकनीकी शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का आधार है, इसलिए संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक माहौल और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.