कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। रसूलाबाद के आईटीआई कालेज के पास महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित आईटीआई कालेज के पास खड़े होकर राह से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों पर अश्लील टिप्पणियां कर रहा था। इससे महिलाएं शर्मिंदगी के चलते सिर झुकाकर वहां से गुजरने को मजबूर थीं। थाना प्रभारी रंजना पांडेय के मुताबिक, बुधवार को उपनिरीक्षक राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आईटीआई स्कूल के पास एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कस रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मुखबिर ने दूर से इशारा कर आरोपित की पहचान कराई। पुलिसकर्मियों को देखकर आरोपित ने महिलाओं पर अश्लील गाने गाकर टिप्पणी करन...