Kannauj News: आईआईटी चयनित छात्र कल्पेंद्र का जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान
कन्नौज, जुलाई 25 -- Kannauj News: छिबरामऊ। कसाबा क्षेत्र के एक किसान के पुत्र कल्पेंद्र पाल के आईआईटी जम्मू में चयन की खबर प्रकाशित होने के बाद गांव नगला नया में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का पहुंचना शुरू हो गया। सभी ने छात्र को सम्मानित कर उसकी उपलब्धि को ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने छात्र व उसके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि किसान परिवार के बेटे की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। समाजसेवी अमित मास्टर ने छात्र को शॉल ओढ़ाकर एवं राधा रानी का स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कल्पेंद्र ने कठिन परिश्रम और लगन से सफलता हासिल कर यह साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति के सामने आर्थिक कठिनाइयां बाधा नहीं बनतीं। वहीं सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंशू पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.