कन्नौज, अगस्त 14 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में सौरिख तिराहे के पास तिरंगा पार्क के सामने शुक्रवार सुबह तेज आंधी और झमाझम बारिश के दौरान एक पेड़ की बड़ी डाल टूटकर दो दुकानों पर जा गिरी। हादसे में दुकानदार जयप्रकाश और अंसार की रेडीमेड कपड़ों की दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। पीडि़त दुकानदारों ने बताया कि डाल गिरने से दुकानों का सामान अस्त-व्यस्त हो गया और बारिश का पानी अंदर भर गया। दुकानों में रखे रेडीमेड कपड़े भीगने से खराब हो गए, जिससे दोनों दुकानदारों को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। अचानक पेड़ की डाल टूटकर गिरने से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आया। दुकानदारों ने प्रशासन से नुकसान का आंकलन कराकर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...