Kannauj News: आंगनबाड़ी केंद्र न होने से प्राथमिक विद्यालय की पढ़ाई प्रभावित
कन्नौज, अगस्त 2 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सैंसारपुर में अलग आंगनबाड़ी केंद्र न होने के कारण विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था गंभीररूप से प्रभावित हो रही है। कुछ दिन पहले प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में इसी तरह का विवाद सामने आया था, जिसका समाधान अभी नहीं हो पाया था कि अब सैंसारपुर विद्यालय में भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे विद्यालय के शिक्षक और छात्र दोनों परेशान हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना दुबे ने बताया कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का अलग भवन न होने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांति देवी एवं सहायिका गीता देवी पहले बच्चों को विद्यालय के बरामदे में बैठाती थीं। लेकिन अब आंगनबाड़ी के बच्चों को विद्यालय के कक्ष संख्या चार में बैठाया जा रहा है। इससे कक्षा चार के विद्यार्थियों की नियमित पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.