कन्नौज, अगस्त 13 -- Kannauj News: कन्नौज। 'हर घर तिरंगा अभियान' को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को जिले के आंगनबाड़ी केंद्र देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर सभी केंद्रों पर बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कहीं नन्हे बच्चों ने तिरंगे बनाए तो कहीं देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंज उठा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर चित्रकला, देशभक्ति गीत और तिरंगा रैली समेत कई गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में छोटी उम्र से ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना है। यह भी पढ़ें- पोस्टर-स्लोगन में छात्राओं ने उकेरा तिरंगे का गौर...