Kannauj News: आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती का परिणाम घोषित, 125 पदों पर चयन का रास्ता साफ
कन्नौज, अक्टूबर 21 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 125 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। इन पदों के लिए कुल 3045 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों का बाल विकास परियोजनावार भौतिक और पोर्टल के माध्यम से डिजिटल सत्यापन कराया गया। चयन समिति की संस्तुति और जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद परिणाम जारी किया गया है।शासनादेश के अनुसार चयन में बीपीएल विधवा को पहली, बीपीएल परित्यक्ता को दूसरी और बीपीएल महिला को तीसरी वरीयता दी गई। इसके बाद एपीएल विधवा, एपीएल परित्यक्ता और एपीएल महिला को क्रमशः वरीयता मिली। समान वरीयता की स्थिति में शैक्षिक अंकों के आधार पर चयन किया गया। जलालाबाद, तालग्राम और उमर्दा परियोजनाओं के आठ आंगनबाड़ी केंद्रों का परिणाम निवास, आयु और आय संबंधी जांच के कारण लंबित है। अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.