Kannauj News: अहिल्या उद्धार और ताड़का वध ने दर्शकों का मन मोह लिया
कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। श्री रामलीला समिति दौलतपुर के सौजन्य से आयोजित 57वें वार्षिकोत्सव में रविवार को रामलीला का भव्य मंचन किया गया। चित्रकूट रामलीला मंडल के विख्यात कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम शुरू हुए मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग पहुंचे। रामलीला में कलाकारों ने मुनी आगमन, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और पुष्प वाटिका के प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया। कलाकारों के सजीव अभिनय और संवादों ने रामलीला में जान डाल दी। ताड़का वध के प्रसंग पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए, वहीं अहिल्या उद्धार के मंचन ने लोगों को भावविभोर कर दिया। पुष्प वाटिका के प्रसंग में कलाकारों की प्रस्तुति को भी दर्शकों ने खूब सराहा। रामलीला के दौरान समिति की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.