कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील सभागार में सीडीओ की मौजूदगी में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी 173 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें राजस्व की 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। किशनपुर बसंत गांव के पातीराम, बलवीर, अजमेर सिंह, गुड्डी देवी, पूनम व अभिषेक ने शिकायत करते हुए कहा कि गांव के ही 2 दबंग अवैध रूप से निर्माण कर आम रास्ते को बंद कर रहेहैं। अवैध निर्माण का विरोध करने पर गालीगलौज कर वह लोग झगड़ा फसाद पर अमादा हो जाते हैं। वह लोग मारपीट कर घायल भी कर चुके हैं। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: सरकारी कार्य में बाधा डालने पर होगी एफआईआर: डीएम रास्ता बंद हो जाने से उन लोगों के निकलने का कोई रास्ता नहीं बचेगा। जबकि यह रास्ता लगभग पिछले 30 ...