Kannauj News: अवैध तमंचा व कारतूसों के साथ दबोचा
कन्नौज, अगस्त 21 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। कोतवाली पुलिस ने गस्त के दौरान एक अधेड़ को अवैध तमंचा व कारतूसों के साथ हिरासत में लिया है।प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग करते समय रजलामऊ मोड़ पर मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को इस्माईलपुर अण्डर पास से सर्विस रोड से समधन जाने वाले रास्ते पर हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया। हिरासत में लिए गए अधेड़ ने अपना नाम मोहम्मद सलीम खान उर्फ बबलू निवासी इन्द्रा नगर (गुरसहायगंज) बताया। पुलिस ने बताया कि मामले में शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.