Kannauj News: अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटाने की मांग
कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। नगर में अतिक्रमण व अवैध कब्जा हटाने के लिए भाकियू नेता ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। बताया कि नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण चकोर गली के जीटी रोड मोड़ पर भवन स्वामी द्वारा सरकारी गली की लगभग पांच फिट चौड़ी एवं 20-25 फिट लंबी भूमि व नाली पर अवैध तरीके से अतिक्रमण करके निर्माण कर लिया है। भाकियू (स्वराज) जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि अवैध कब्जे व अतिक्रमण के संबंध में तकरीबन एक वर्ष से निरंतर लिखित शिकायतों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन को कराया जा रहा है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस ओर उदासीनता व लापरवाही बरती जा रही है। और शिकायतों को ठंडे बस्ते में डालने का कार्य किया जा रहा है। भाकियू नेता ने अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.