Kannauj News: अवैध आतिशबाजी पर प्रशासन सख्त, जिलेभर में होगी सघन जांच
कन्नौज, सितम्बर 23 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के बहवलपुर में मंगलवार को अवैध तरीके से आतिशबाजी बनाए जाने के दौरान हुए विस्फोट में अधेड़ की मौत के बाद जिला प्रशासन ने अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कन्नौज, छिबरामऊ और तिर्वा तहसील स्तर पर विशेष जांच समितियों का गठन किया है। समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में आतिशबाजी निर्माण, भंडारण और बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की सघन जांच करेंगी। जांच समिति में संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी को शामिल किया गया है। अधिकारी लाइसेंसधारकों के प्रतिष्ठानों, पटाखा निर्माण स्थलों और गोदामों का स्थलीय निरीक्षण कर लाइसेंस की वैधता, निर्धारित मात्रा, स्थल और सुरक्षा मानकों की जांच क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.