Kannauj News: अवैध आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस का छापा
कन्नौज, अक्टूबर 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। अवैध आतिशबाजी के निर्माण और बिक्री के खिलाफ बुधवार को कोतवाली पुलिस व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी मयंक मिश्रा, कोतवाल कपिल दुबे और अग्निशमन अधिकारी संदीप तंवर के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के चार लाइसेंसधारकों के आतिशबाजी निर्माण स्थलों और घरों पर छापामार कार्रवाई कर जांच-पड़ताल की। इसके अलावा पूर्व में अवैध आतिशबाजी के मामले में मुकदमे दर्ज होने वाले लोगों के यहां भी पुलिस ने दबिश दी। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि क्षेत्र में अवैध आतिशबाजी का निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही अवैध रूप से आतिशबाजी की बिक्री करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की लगातार नजर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.