Kannauj News: अलग-अलग विवाद में तीन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई
कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Kannauj News: विशुनगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। ग्राम नगला बरी निवासी राम रतन पुत्र हरिबाबू (28) शराब के नशे में पत्नी के साथ विवाद कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और राम रतन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। वहीं ग्राम खरौली निवासी कुलदीप सिंह पुत्र बादाम सिंह और मोहित यादव पुत्र कोतवाल सिंह जमीन के विवाद को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भी शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस ने सभी को भविष्य में विवाद न करने की हिदायत दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.