Kannauj News: अभिषेक राजपूत बने संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष
कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Kannauj News: सिकंदरपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव आयोजित हुआ। इसमें सर्वसम्मति से सिकंदरपुर विद्युत फीडर सब स्टेशन पर तैनात अभिषेक कुमार राजपूत को जिलाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने पद की शपथ ली। अजीत कुमार, अजीत सिंह और मोहम्मद अतीक उर्फ गुड्डू को उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार को जिला सचिव, सर्वेश कुमार यादव, ऋषभ सिंह और राजपाल को जिला संगठन मंत्री बनाया गया। विवेक कुमार यादव को मीडिया प्रभारी तथा विकास कुमार राजपूत को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। यह भी पढ़ें- अभिषेक राजपूत बने संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष किसी भी कर्मचारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.